फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुर के दसवां संस्कार से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। ससुर के दसवां संस्कार में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार दामाद की चार पहिया वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुकरा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय जमुना प्रसाद पुत्र मुन्नालाल खेती करते थे। बुधवार को ससुर के दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए वह बाइक से कस्बा आए थे। शाम को कस्बा बाजार से घरेलू सामान की खरीदारी करने के बाद घर को रवाना हुए। टनकपुर हाईवे पर मैदना चौराहा के पास पहुंचते ही चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें जमुना प्रसाद गंभीर रुप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, वहां कुछ ही देर में मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम का भेजा। इंस्पेक्टर खीम सिंह जलाल ने बताया कि मृतक के भतीजे प्रदीप कुमार से मिली तहरीर पर गाड़ी नंबर के आधार पर अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें