फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा मैजिक से भिड़ा पुलिस का निजी वाहन, दरोगा समेत नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। दबिश देने जाने के दौरान पुलिस की प्राइवेट इनोवा गाड़ी श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक से भिड़ गई। हादसे के बाद टाटा मैजिक पलट गई, जबकि इनोवा डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में दरोगा समेत नौ लोग घायल हो गए। पांच घायलों को सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

हादसा रविवार शाम को असम हाईवे पर सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव कजरी निरंजनपुर के समीप हुआ। हजारा थाना के एसएसआई सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम एक बहला फुसला कर ले जाई गई युवती की तलाश में इनोवा से सेहरामऊ उत्तरी थाना के एक गांव जा रही थी। श्रद्धालुओं से भरी टाटा मैजिक पूरनपुर से खुटार की ओर जा रही थी। टाटा मैजिक में सवार लोग गोला गोकर्णनाथ में सोमवार को जलाभिषेक करने जा रहे थे। इनोवा की टक्कर से टाटा मैजिक पलट गई। हादसे के बाद इनोवा भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में टाटा मैजिक सवार गांव घुंघचाई निवासी अनिल (32), श्रीकांत की पत्नी, पुत्र बारह वर्षीय सूर्यकांत, नौ वर्षीय निमिष, 27 वर्षीय धर्मेंद्र, धर्मेंद्र का सात वर्षीय पुत्र प्रीत और इनोवा पर सवार हजारा के एसएसआई सुशील कुमार, महिला कांस्टेबल सावित्री सहित नौ लोग घायल हो गए। घायल धर्मेंद्र, प्रीत, अनिल, सूर्यकांत, निमिष को सीएचसी लाया गया। एसओ सेहरामऊ उत्तरी उदयवीर सिंह ने बताया कि टाटा मैजिक और इनोवा चालक में समझौते के प्रयास पर घटना की कोई तहरीर नहीं दी गई। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें