पीलीभीत। टनकपुर हाईवे पर नौगवां ओवरब्रिज पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। बाइक कौन चला रहा था, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि हेलमेट का प्रयोग नहीं किया गया था।
मोहल्ला मदीनाशाह निवासी अशोक (22) पुत्र रमेश भारती मजदूरी करता है। रविवार रात को वह अपने दोस्त मोहल्ले के ही राजेंद्र उर्फ धर्मेंद्र पुत्र देवकी नंदन के साथ बाइक से गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे नौगवां ओवरब्रिज पर उनकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अशोक घायल हो गए। सूचना मिलने पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। वहां उसे इलाज के बाद परिजन रेफर कराकर साथ ले गए। इधर, मृतक की शिनाख्त राजेंद्र के रूप में की गई। जिला अस्पताल में मौजूद अशोक के रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक राजेंद्र चार भाइयों में सबसे छोटा था और मिठाई की दुकान पर काम करता था। उसके दो बहने हैं। उसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। ब्यूरो