फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ट्राली से टकराई, पांच घायल अन्य हादसों में तीन अन्य घायल

Thu, 15 Jan 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से मां पूर्णागिरी को जा रही कार रात को भीषण कोहरे के चलते असम हाइवे पर चीनी मिल के समीप खड़े ट्राला से टकरा गई। हादसे में कार सवार लखनऊ के गोमती नगर निवासी अभिजीत सिंह, उसका साथी दीपू सिंह, अशीष कुमार, अखंड प्रताप, पप्पू यादव घायल हो गए। घायल अभिजीत को सीएचसी लाया गया। असम हाइवे पर ही गांव वक्तापुर के समीप ट्राला से खुटार की ओर जा रहा कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर चालक तुलसी कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन

शेरपुरकलां। कस्बे से असम हाइवे की ओर जा रही कार शेरपुर-सिमरिया मार्ग पर पुलिया से टकरा गई। हादसे में कार सवार पूरनपुर के मोहल्ला रजागंज का सलीम इकबाल उर्फ दानिश और उसका साथी अरशद घायल हो गया। बताते है कि हादसे के बाद घंटों दोनों घायल कार मेें फंसे रहे। उधर, से निकले कुछ किसानों ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। तब घायलों को कार से निकालकर पूरनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दोनों को इलाज के लिए बरेली ले जाया गया है। दानिश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें