फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 22 Aug 2015 10:48 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
उपाधि महाविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। गुस्साएं कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपकर एसओ सुनगढ़ी पर धक्के देकर बाहर निकालने और अपमान करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शनिवार को उपाधि महाविद्यालय पहुंचे और प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी करते हुए छात्र संघ चुनाव की मांग करने लगे। इस पर प्राचार्य ने कार्यकर्ताओं से ज्ञापन देने की बात कही, लेकिन छात्र नारेबाजी करते रहे। कुछ देर बाद प्राचार्य डॉ. विपिन नीरज से ज्ञापन लेने की बात कहकर आवास में चले गए।
इस बीच सुनगढ़ी एसओ भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि प्राचार्य कक्ष के बाहर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने खदेड़ लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने मामले की शिकायत डीएम से करने की बात कही। आक्रोशित कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट जा पहुंचे और महाविद्यालय प्रशासन व पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। बाद में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि वह सभी कॉलेज की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन देने गए थे। प्राचार्य बिना ज्ञापन लिए चले गए। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद वहां पहुंचे एसओ ने धक्के देकर उन लोगों को बाहर निकाल दिया। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री दीपक कुमार, जिला संयोजक जीतू सूर्या, रोहित कुमार, रवी, सुरजीत, अजय लोधी, राहुल, विपिन गंगवार, मुकेश, सलमान, शिवांक, इमरान खान, महेंद्रपाल, जयमल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें