अखिल भारतीय विद्यार्थी
परिषद कार्यकर्ताओं ने अलगाववादी मसर्रत आलम की रिहाई के विरोध में जुलूस
निकालकर उपाधि कॉलेज चौराहे पर जम्मू कश्मीर सरकार का पुतला फूंका।
शहर
स्थित वीर सावरकर भवन पर बुधवार को तमाम कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से
कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए उपाधि कॉलेज चौराहे पर
पहुंचे। यहां सभा हुई। सभा में कहा गया कि जम्मू सरकार अलगाववादी मसर्रत
आलम की रिहाई कर आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है।
मसर्रत एक अलगाववादी नेता
है, जिसने हिंसा भड़काना, दंगे फसाद और देश के भीतर देशद्रोह फैलाने जैसे
घिनौने अपराध किए हैं। इतना ही नहीं जम्मू में दंगे करवाकर सैकड़ों लोगों
को कत्ल करवाया गया। विद्यार्थी परिषद इसको लेकर चुप नहीें बैठने वाली है।
इसका पुरजोर तरीके से विरोध किया जाएगा।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी
करते हुए जम्मू सरकार के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन करने
वालाें में जिला संगठनमंत्री दीपक कुमार, जिला संयोजक सचिन यादव, नगरमंत्री
जीतू सूर्या, आकाश राठौर, अशोक कुमार, चंद्रशेखर, रवि कुमार, शेखर सिंह,
अमरदीप सिंह, अमृतपाल चीमा, अवधेश लोधी, राजीव शर्मा, सचिन शर्मा, प्रदीप,
शुभम पांडेय, संदीप पाटिल, मोहम्मद नदीम खां, जुनैद खान, आजम, आरिफ आदि
मौजूद रहे।