फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने प्राचार्य को दिया ज्ञापन

Fri, 05 Feb 2016 11:06 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के नेताओं ने शुक्रवार को प्राचार्य को ज्ञापन देकर महाविद्यालय में 200 मीटर वाले ट्रैक के स्थान पर 400 मीटर का ट्रैक बनवाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि महाविद्यालय परिसर में सुबह तमाम युवक पुलिस और सेना में भर्ती होने के मकसद से दौड़ लगाते हैं। महाविद्यालय परिसर में केवल 200 मीटर का ट्रैक बना हुआ है, जिससे युवकों को तैयारी करने में दिक्कत होती है। ज्ञापन में  200 मीटर वाले ट्रैक के स्थान पर 400 मीटर का ट्रैक बनवाने की मांग की गई हैं। ज्ञापन देने वालों में अभाविप के नगर मंत्री एकांक चंद्रा, हरिशंकर वर्मा, अभिषेक कुमार, सुखदेव, दीपक गंगवार, निशा वर्मा, रूबी गंगवार, मनोज वर्मा और संतोष शर्मा आदि कार्यकर्ता थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें