राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को कबड्डी प्रतियोगिता हुई। इसमें कुमकुम और धर्मवीर की टीमें जीतीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य डॉ. आरसी वाजपेयी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं की प्रतियोगिता के फाइनल में कुमकुम एंड पार्टी ने तुलसी एंड पार्टी को 25-17 से पराजित किया। छात्रों की प्रतियोगिता के फाइनल में धर्मवीर एंड पार्टी ने केशव एंड पार्टी को 25-19 से पराजित किया। निर्णायक की भूमिका डॉ. पवन त्रिवेदी ने निभाई। प्रतियोगिता महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ. आरपी यादव के निर्देशन में हुई।