फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने धरना दिया

Tue, 07 Apr 2015 12:16 AM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को बर्खास्त कराने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया है।
विज्ञापन


सोमवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर धरना देकर नारेबाजी की। बाद में राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि पीसीएस परीक्षा का पेपर पहले से ही आउट कर दिया गया। चयनित अभ्यार्थियों से खुलेआम रिश्वत ली जा रही है।

ज्ञापन में पीसीएस (प्री) 2015 को निरस्त किए जाने, टीईटी, पुलिस परीक्षा, पीसीएस समेत सभी परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष को तत्काल बर्खास्त करने आदि की मांगें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है। ज्ञापन देने वालों में दीपक कुमार, सूरज, आकाश, अमन, संजीव कुमार, अमन अवस्थी, उपेंद्र, रोहित, मानू, अशोक, ज्ञानी, सचिन, कपिल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।ज        
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें