पूरनपुर। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
घटना क्षेत्र के एक गांव में 28 मई की रात 11:50 बजे की है। किशोरी के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि विवेक शर्मा उर्फ विक्कू अपने साथी माधोटांडा थाना क्षेत्र के गांव रूदपुर निवासी रज्जन, अंशुल गुप्ता के साथ उसकी पुत्री को अपहृत कर ले गया। जानकारी होने पर वह आरोपी के घर पहुंचे और पुत्री को वापस करने को कहा।
आरोप है कि इसपर आरोपी के पिता नरेश शर्मा, उसकी पत्नी रेखा, पुत्र रवि, नितिन ने उसे गालियां दी और पिटाई करने की कोशिश की। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। किशोरी और आरोपियों की तलाश कराई जा रही है। संवाद