फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीएसएस ने धरना देकर चेताया

Fri, 17 Apr 2015 11:34 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति (एबीएसएस) के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क में दलित अधिकार बचाओ की मांग को लेकर धरना दिया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश गौतम की अगुवाई में कार्यकर्ता टनकपुर रोड के समीप अंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी वर्ग के कार्मिकों को पदावनत करने वाला कानून जारी करने के विरोध में धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में यूएमवी के प्रवक्ता डॉ. विपिन नीरज ने कहा कि हमारे संवैधानिक अधिकार, सामाजिक प्रतिष्ठा और मान सम्मान पर कुठराघात किया गया है। डॉ. गुरमीत ने कहा कि यह तुगलकी फरमान जारी कर दलित वंचित वर्ग विरोधी मानसिकता का परिचय है।
सभा में रामपाल गौतम, देवेंद्र कंहैया, डॉ. संजय, खेमपाल सिंह आदि ने विचार रखे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कार्यक्रम की अध्यक्षता छोटेलाल व टीकाराम ने तथा संचालन राजेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर सुशीला देवी, कविता सिंह, अर्चना राव, भानुप्रताप, अवधेश  कुमार, लालकरन, संतोष पासवान, अवधेश कुमार, व्यास मुनि, रवि आजाद, सत्यपाल, केके रजक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि एससी/एसटी वर्ग के कार्मिकों को पदावनत करने का काला कानून वापस लेने, एम नागराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के क्रम में एक सक्षम कमेटी बनाकर उसकी संस्तुति के अनुरूप प्रोन्नतियों में आरक्षण लागू करने, कमेटी के अध्यक्ष किसी पूर्व न्यायाधीश को बनाने, कमेटी में एक सदस्य एससी/एसटी के सीनियर आईएएस/इंजीनियर/  पूर्व न्यायाधीश को रखने, निजी क्षेत्र/ संविदा भर्ती व सरकारी ठेकों में एससी/एसटी व ओबीसी का समानुपातिक आरक्षण लागू करने, हक वंचित समाज के बच्चों के छात्रवृत्ति तथा वृद्धावस्था एवं विधवा की पेंशन बहाल करने आदि की मांग की गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें