फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूठी शान में अभिलाष ने गंवाई जान

Tue, 14 Jul 2015 10:59 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज में प्रेम विवाह और खास तौर पर अंतरजातीय विवाह को लेकर गहरी रूढ़िवादिता कायम है। जिसके कारण जागरूकता की कमी की वजह से झूठी शान में अभिलाष अपनी जान दे बैठा। हादसे के बाद से दूसरी बिरादरी से विवाह रचाने वाली युवती को उसके भाई की मौत की जानकारी नहीं दी गई। उसे महिला थाना और प्रेमी को थाना सुनगढ़ी  में रखा गया है। इकलौते पुत्र की मौत से कृष्णगोपाल के घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया।
विज्ञापन

मोहल्ला इनायतनगर निवासी कृष्ण गोपाल गंगवार की आर्थिक स्थित काफी कमजोर है। वह घर के बगल में एक छोटी से परचून की दुकान रखकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। बहन की जिद के पीछे युवक की झूठी शान उसकी जान ले गई। इकलौते पुत्र की मौत से नाराज परिवार वालों ने युवती को घटना की सूचना नहीं दी। परिवार वालों का कहना है कि उनका अब युवती से कोई नाता नहीं है। हालांकि थाना सुनगढ़ी पुलिस ने प्रेमी युवक को थाना पर और युवती को महिला थाना पुलिस की अभिरक्षा में रखा है। पुलिस अब उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। पुलिस ने भी अभिलाष की मौत होने की सूचना उसकी बहन को नहीं दी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की अन्य दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें