फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने अभियान चलाकर पकड़े वाहन

Thu, 06 Aug 2015 10:34 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
एआरटीओ ने डग्गामार और ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाकर 16 वाहनों पर कार्रवाई की है। इसमें चार को सीज किया गया है जबकि 12 का चालान हुआ है।
विज्ञापन

एआरटीओ प्रवर्तन राजेश कर्दम ने बताया कि वाहनों में ओवरलोड सवारियां बैठने और अभिलेख पूरे न होने की जांच के लिए अभियान चलाया गया। बीसलपुर चुरा निगोही मार्ग और बीसलपुर बरखेड़ा मार्ग पर चले अभियान में चार वाहनों को अभिलेख पूरे न होने पर सीज किया गया है इसमें दो बीसलपुर मार्ग के हैं जबकि दो शाही मार्ग पर पकड़े गए। इसके अलावा मैजिक, जीप, टेम्पो में मानक से अधिक सवारियां बैठाने पर 12 वाहनों का चालान किया गया है। एआरटीओ ने बताया अभियान जारी रहेगा और चालान किए हुए वाहनों में दुबारा ओवरलोडिंग मिलने पर वाहन को सीज कर दिया जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से मानक अनुरूप सवारियां बैठाने और अभिलेख पूरे रखने के निर्देश दिए हैं। एआरटीओ के अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा है। चेकिंग की सूचना पर कई संचालकों ने अपने वाहन खड़े कर लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें