फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में ढूंढे नहीं मिल रही फाइल

Fri, 04 Dec 2015 10:44 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की एलएच शुगर मिल के यार्ड से गायब हुए ट्रक के मालिक ने एआरटीओ दफ्तर पर रहने वाली आरसी व फिटनेश की पत्रावली गायब करने का आरोप दफ्तर के कर्मचारियों पर लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत एआरटीओ प्रशासन से की है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुरभि कॉलोनी निवासी दिनेश पटेल का ट्रक दो दिसंबर की शाम शहर की एलएच शुगर मिल के यार्ड से चोरी हो गया था। ट्रक स्वामी ने बताया कि ट्रक के ओरिजनल आरसी, फिटनेश आदि कागजात ट्रक में ही थे। वह भी चोर साथ ही ले गए। उन्होंने बताया कि ट्रक के फिटनेश और कागजातों की पत्रावली एआरटीओ दफ्तर पर रहती है। जब वह कार्रवाई के लिए एआरटीओ दफ्तर पहुंचे और कागजात की प्रति मांगी तो कर्मचारियों ने तलाश की, लेकिन दोनों पत्रावलियां नहीं मिलीं। उन्होंने एआरटीओ दफ्तर के कुछ कर्मचारियों पर वाहन चोरों से मिलकर कागजात गायब करने का आरोप लगाया है। उधर एआरटीओ प्रशासन नेहा द्विवेदी ने बताया कि ट्रक का उत्तराखंड का नंबर है। जिसका रिकार्ड उत्तराखंड में ही मिलेगा। उनके दफ्तर में ट्रक रजिस्टर्ड है, लेकिन जिले का नंबर नहीं लिया गया है। ट्रक स्वामी को साफ्टवेयर पर कागजातों को अपलोड होने की जानकारी दी गई थी। पत्रावलियां गुम नहीं हुईं हैं। कहीं रखीं होंगी। उन्हें तलाश कराया जा रहा है। ट्रक स्वामी जो भी ट्रक संबंधित कागजात चाहेेगा विभाग उन्हें उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें