फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 लाख के घोटालेे में फिर फंसे आरेंद्र, फाइल तलब

Sat, 03 Feb 2018 07:28 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
scam Logo - फोटो : google
विज्ञापन
अमरिया ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी आरेंद्र गंगवार एक बार फिर चर्चा में हैं। अपात्रों को लाभ पहुंचाने के मामले में खाते से दो लाख की रिकवरी प्रक्रिया शुरू होने के बाद अब फिर 22 लाख का घोटाला उजागर होने पर आरेंद्र गंगवार पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। सीडीओ की फटकार के बाद इस घोटाले की फाइल तलब की गई है। 
विज्ञापन

मामला लगभग तीन साल पुराना अमरिया ब्लॉक के टांडा विजैसी में 22 लाख रुपये से सौर ऊर्जा लाइटें लगवाने का है। वर्तमान/ तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी आरेंद्र गंगवार ने प्रधान की मिलीभगत से यह धनराशि विकास कार्यों पर खर्च नहीं कर सौर ऊर्जा लाइटें लगवाने पर कर दी थी। सौर ऊर्जा लाइटें लगवाने में जमकर धांधली हुई। ग्रामीणों की शिकायत के बाद इस प्रकरण की जांच फाइल अधिकारी अब तक दबाएं बैठे रहे। मामला शुक्रवार को सीडीओ डॉ. दिनेश कुमार सिंह के संज्ञान में पहुंचा तो आननफानन में डीडीओ सुशील कुमार उपाध्याय ने फाइल तलब कर ली। डीडीओ का कहना है कि एक पुराने मामले में आरेंद्र गंगवार के खाते से दो लाख की रिकवरी हो रही है। अब जांच में दोषी मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें