पीलीभीत से माधोटांडा तक का मार्ग पांच साल पूर्व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी थी लेकिन बनने के बाद एक साल ही टूट गई। तमाम प्रयासों के बाद भी इसकी मरम्मत नहीं हुई जिससे मार्ग चलने लायक भी नहीं रह गया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने तीन जून को गौहनिया क्रासिंग के निकट धरना शुरू किया था। दस दिन तक धरने के बाद 11वें दिन रविवार को तीन कार्यकर्ता क्रमश: गोविंद रस्तागी, नरेश चंद्र शर्मा, अमित मिश्रा अनशन पर बैठे। इस मौके पर पहुंचे भारतीय छात्र परिषद के विकास चौहान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश दोनों सरकारों के मंत्री जिले में होने के बाद भी एक मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
जिला संयोजक संदीप सक्सेना ने कहा कि जिला प्रशासन के इस मार्ग के लिए कोई योजना नहीं है और वह नहीं चाहता चाहता के इस क्षेत्र के लोगों का विकास हो। अनशन के दौरान उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री डीपी गंगवार ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
इस मौके पर रविंद्र सिंह गंगवार, संजय जायसवाल, भूपसिंह, हरपाल सिंह, सृजित अवस्थी, अशोक सिंह, शुभम् अवस्थी, मुकुल अग्रवाल, सूरज सिंह, मोहम्मद समर, हरीश शर्मा, डॉ. मोहम्मद जुबैर, बिजेंद्र शर्मा, सोहित, ऋषि कठेरिया, संजय कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।