एडीएम को ज्ञापन सौपते आम आदमी पाट्री पदाधिकारी । स्रोत - पदाधिकारी
पीलीभीत। पूरनपुर क्षेत्र में रामा नर्सिंग होम में लापरवाही से प्रसूता और उसके गम में पति की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
बता दें कि रविवार को पूरनपुर में रामा अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही के कारण सेहरामऊ उत्तरी थाने के गांव पिपरा मुजप्ता की प्रसूता रीता देवी की मौत हो गई थी। बाद में घटना के अगले ही दिन सोमवार को पति नन्हेलाल की भी मौत हो गई थी।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने के विरोध में आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी न्यायिक अजीत परेश को ज्ञापन दिया। साथ ही आरोपियों की शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव संजय कुमार, जिलाध्यक्ष पंचायत प्रकोष्ठ विनोद भारती, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रामचंद्र प्रजापति, पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ओपी शास्त्री, पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बीएल भारती मौजूद रहे।