शिवसेना कार्यालय पर हुई आपातकालीन बैठक में कार्यकर्ताओं ने अभिनेता आमिर खान के उस बयान का विरोध किया जिसमें भारत छोड़ कर कहीं और जाने की बात कही गई है। बैठक में गौरव मिश्रा, महेंद्र कौशिक, अजय गुप्ता, शिवम शुक्ला, उदित अग्रवाल, मिथुन शर्मा, आयुष, राजू गंगवार, आशीष, सुमित सिंह, आकाश और मोहित श्रीवास्तव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
इधर विहिप कार्यालय पर हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने आमिर खान के बयान को राष्ट्र विरोधी बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आमिर खान को भारत के युवा अपना आदर्श मानते थे, लेकिन उन्होंने काफी गैर जिम्मेदाराना बयान जारी कर अपनी निम्न मानसिकता का परिचय दिया है। बैठक में जिला मंत्री श्रीकृष्ण गंगवार, विभाग मंत्री विजय संघर्ष, हिमांशु कुमार, प्रदीप कुमार, गजराम, रामकुमार, चंद्रपाल शर्मा, मुरारी लाल, धर्मपाल, रमेश, पंकज और प्रदीप समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
काव्यांजलि साहित्यिक संस्था कार्यालय पर हुई बैठक में सदस्यों नेे आमिर खान के बयान पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। सदस्यों ने कहा कि आमिर खान के बयान की जितनी निंदा की जाए, कम है। बैठक में भद्रपाल गंगवार, आशीष गुप्ता, दिलीप पाठक और रामप्रकाश अवस्थी समेत अधिकांश सदस्य मौजूद थे।