फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रास्ते में घेरकर युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पुताई का कार्य कर घर लौट रहे एक युवक को क्षेत्र के ही दो युवकों ने घेर लिया और धारदार हथियार से हमलाकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

न्यूरिया क्षेत्र के मुख्तार कॉलोनी निवासी सुखदेव विश्वास ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 24 अक्तूबर को शाम पांच बजे वह पुताई के कार्य के सिलसिले में अपनी बाइक से न्यूरिया कस्बे की ओर जा रहा था। रास्ते में क्षेत्र के मिहिर ढाली व सुकृति ढाली ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि जान से मारने की नीयत से उसपर धारदार हथियार से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी चले गए। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

मृतका लक्ष्मी देवी का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें