फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: नाली के विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर दर्ज की नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। नाली के विवाद में पड़ोसी ने युवक पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर घायल हो गया। शोर-शराबे पर आरोपी भाग गए। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
जहानाबाद क्षेत्र के गांव निजामडांडी निवासी शंकर लाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव के ही सोनू ने घर की नाली के पानी को बंद कर दिया। नाली पर शौचालय भी बनवा दिया। 22 जून की सुबह जब उसने नाली का पानी खोलने के लिए कहा तो आरोपी ने गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से प्रहार किए। इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में उपचार हुआ। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें