फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती की गला रेतकर हत्या, कातिल ने फंसाने के लिए छोड़ा प्रेमी के नाम का पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा/पीलीभीत। घर से मेला देखने निकली युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव बरखेड़ा थाना क्षेत्र में गांव अरसिया बोझ से करीब एक किलोमीटर दूर चकरोड के किनारे खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके पेट पर भी गहरे जख्म थे। पास में ही एक पत्र भी पड़ा था। इसमें प्रेमी के धोखा देने और कहीं और शादी तय कर लेने का जिक्र है। हालांकि परिजनों को कहना है कि युवती को पढ़ना-लिखना ही नहीं आता था। ऐसे में आशंका है कि कातिल ने प्रेमी को फंसाने के लिए उसके नाम का पत्र मौके पर छोड़ा था।
विज्ञापन


सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले परिजनों ने बताया कि मृतका नौ बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। रविवार को वह बरखेड़ा क्षेत्र के पौटा खमड़िया स्थित धार्मिक स्थल पर लगा मेला देखने गई थी। वहां कव्वाली का कार्यक्रम भी था। इस वजह से वहीं रुक गई। सोमवार को भी घर नहीं लौटी।
इस पर परिजनों ने सोचा कि वह पास के ही एक गांव में रहने वाली अपनी बहन के यहां चली गई होगी। पत्र पर लिखे युवती के नाम के आधार पर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तब उन्हें हत्या की जानकारी हुई। मृतका की मां ने बताया कि बेटी को पढ़ना-लिखना नहीं आता था, तो वह पत्र कैसे लिखेगी? पुलिस ने मौके पर मिला की-पैड वाला मोबाइल, पत्र, चार्जर और चप्पलें कब्जे में ली ली हैं। पुलिस ने सारा सामान कब्जे में लेने के साथ ही प्रेमी और तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



हत्या कहीं और कर शव गांव में फेंके जाने की आशंका
बरखेड़ा/पीलीभीत। घर से मेला देखने निकली युवती की गला रेतकर हुई हत्या पुलिस के लिए गुत्थी बनती जा रही है। पत्र के बाद
घटनास्थल को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या कहीं और कर शव यहां लाकर फेंका गया है। क्योंकि आसपास खून का कोई निशान नहीं मिला है। शव के पास से मिले मोबाइल, चार्जर, चप्पल और पत्र में पर भी खून के धब्बे नहीं मिले हैंं। जबकि
हत्या गला रेतकर की गई है।

पत्र के पीछे कोई साजिश तो नहीं
घटनास्थल पर शव के पास मिले पत्र को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हत्या करने वाले आरोपी की पत्र और मोबाइल पर नजर न पड़ना? पत्र में प्रेम-प्रसंग और युवक के नाम का जिक्र होना? ऐसे में पत्र के पीछे कोई साजिश होने की बात भी जाहिर हो रही है। पुलिस ने भी प्रेम प्रसंग को आधार मानकर प्रारंभिक जांच शुरू की है।

ग्रामीणों की पड़ी थी शव पर नजर
मंगलवार सुबह करीब दस बजे गांव के कुछ लोग खेतों की ओर गए तो झाड़ियों में युवती का खून से लथपथ शव पड़ा देखा। गांव वालों की सूचना पर ही थाना पुलिस और एएसपी पहुंचे थे।

शव के पास से एक पत्र मिला है। इसमें युवती के प्रेमी के नाम का जिक्र किया गया है। हालांकि परिजनों ने बताया है कि युवती पढ़-लिख नहीं सकती थी। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस, सर्विलांस और एसओजी को भी खुलासे में लगाया गया है। मोबाइल को भी जांच के दायरे में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


- वीरेंद्र कुमार, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें