फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कैंची से काट दिया युवक का कान

विज्ञापन
विज्ञापन
घुंघचाई। थाना क्षेत्र के गांव में युवक से गांव के ही एक अन्य युवक ने मारपीट की। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो उसने उसका कैंची से कान काट दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिमराया निवासी बृज बिहारी लाल ने बताया कि वह अपने घर पर दोपहर में चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक उसके पास पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसको लात-घूंसों से पीटा। उसके बाद कैंची से उसका दायां कान काटकर अलग कर दिया।
विज्ञापन

शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग को आता देख युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में ग्रामीण थाने पहुंचा और मामले की पुलिस को तहरीर दी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें