फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: टहलने निकला युवक बोलेरो की चपेट में आकर 30 मीटर तक घिसटा, मौत

Mon, 09 Jun 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
हरभजन कौर  फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बिलसंडा। गांव घनश्यामपुर की पुलिया के समीप बोलेरो की चपेट में आकर गांव निवासी सोनू उर्फ सोनपाल (38 वर्ष) करीब 30 मीटर तक घिसटते चले गए। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि सोनू रविवार देर रात करीब नौ बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान गाड़ी ने उन्हें चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि सोनू गाड़ी में फंसकर करीब 30 मीटर तक घिसटते चले गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसओ सिद्धांत शर्मा उन्हें सीएचसी लेकर आए।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गाड़ी को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें