फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: चलती ट्रेन पकड़ने के लिए दाैड़ा युवक फिसलकर गिरने से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ट्रेन पर चढ़ते समय युवक जल्दबाजी में गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्लेटफाॅर्म पर तैनात कर्मचारियों ने घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

थाना बिलसंडा क्षेत्र के गांव घसूगंज निवासी मनोहर लाल पीलीभीत में आवश्यक काम से आया हुआ था। यहां से वापस जाने के दौरान वह चलती ट्रेन पर चढ़ रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और प्लेटफाॅर्म पर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्यूटी पर तैनात जीआरपी ने अन्य लोगों की मदद से उसे प्लेटफाॅर्म नंबर एक पहुंचाया। इसके बाद एंबुलेंस के माध्यम से घायल को जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसका उपचार चल रहा है।
जिला बरेली के थाना सुभाषनगर के आश्रम के पास रहने वाली निशा पीलीभीत आई थी। इसके बाद वह वापस अपने घर पर जा रही थीं। इसी दौरान प्लेटफाॅर्म पर चक्कर आने से गिर गई। प्लेटफाॅर्म ड्यूटी पर तैनात महिला सिपाही ने उसका प्राथमिक उपचार कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें