बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार को कुछ लोगों ने एक युवक को धारदार हथियारों से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी रेखा देवी ने बताया कि उनके पति राजीव कुमार रविवार को मोहल्ले में ही अपने परिचित के घर जा रहे थे। रास्ते में मिले कुछ लोगों ने रंजिशन उनके पति राजीव कुमार को धारदार हथियारों से घायल कर दिया।
इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि रेखा की तहरीर पर मोहल्ले के ही सोनू, रामचंद्र, कौशल को नामजद किया गया है। उनके चार साथियों को अज्ञात बताया गया है। संवाद