फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवक को बुरी तरह पीटा, नौ के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। माधोटांडा क्षेत्र में बाइक सवार युवक को कुछ लोगों ने रोका और जबरन घर ले जाकर बंधक बना लिया। आरोप है कि वहां उसे बुरी तरह पीटा गया। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के कलीनगर निवासी नावेद हुसैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शनिवार को सुबह करीब 11 बजे वह घर से बाइक से रंपुरा फकीरे गांव जा रहा था। आरोप है कि जब वह चित्तरपुर गांव के पास पहुंचा तो गांव निवासी कंधई लाल ने बाइक के आगे साइकिल फेंक कर उसे रोक लिया।
इसके बाद नन्हे लाल, लालता प्रसाद, टीका राम की मदद से जबरन पकड़कर गालीगलौज की। इसके बाद घसीटते हुए घर ले जाकर बंधक बना लिया। यहां बिंदो देवी, दया देवी, अमन, पूजा देवी ने उसके साथ मारपीट की। ईंटों से भी प्रहार किए। जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी अचल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें