फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: छात्राओं से अश्लील हरकते करते युवक को पकड़ा, दूसरा भागा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। छुट्टी के बाद स्कूल से आ रही छात्राओं से अश्लील हरकते करने के मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी को पकड़ लिया, दूसरा मौके से भाग गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजीव कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया कि सोमवार को वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि एक स्कूल के निकट दो युवक खड़े होकर छात्राओं की तरफ अश्लील हरकतें और टिप्पणी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस एंटी रोमिया स्कॉवयड के साथ स्कूल के पास पहुंची।
पुलिस ने घेराबंदी की तो एक युवक भाग गया। जबकि दूसरे को दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम अनमोल निवासी ग्राम नदहा गजरौला बताया। भागने वाले युवक की पहचान मोहित निवासी ग्राम भगौतीपुर थाना बंडा (शाहजहांपुर) बताई गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें