बीसलपुर। मंगलवार को सुबह शाहजहांपुर की ओर से आ रही ट्रेन से 40 वर्षीय मानसिक अस्वस्थ महिला गांव भोगापुर के पास अचानक कूद गई। उस कंपार्टमेंट में बैठे लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकने पर परिजन महिला के पास गए, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
इस बीच मौके पर काफी भीड़ लग गई थी। उसके बाद ट्रेन चली गई। परिजन किराये की गाड़ी से घर चले गए। बताया कि वे लोग शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के रहने वाले है। इस मौके पर मौजूद लोगों के पूछने पर उन लोगों ने केवल इतना बताया कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। वे लोग उसे पीलीभीत दवा दिलवाने जा रहे थे। इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। संवाद