फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रेम-प्रसंग में युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर देहात के वार्ड नंबर 13 निवासी 22 वर्षीय कमल हसन ने सोमवार को कमरे में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। समय रहते परिजनों और आसपास के लोगों की नजर पड़ने से उसकी जान बच गई। गंभीर हालत में पहले उसे पूरनपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

युवक कमल हसन पांच भाइयों में सबसे छोटा है और अहमदाबाद में फर्नीचर का काम करता है। बताया जा रहा है कि वह करीब एक माह पहले ही घर लौटा था। घटना के समय परिवार के अधिकांश सदस्य 24 मई को किसी काम से लखीमपुर गए हुए थे और युवक घर में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। घर में मौजूद भाभी की नजर पड़ते ही शोर मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया। मामले में प्रेम प्रसंग को वजह माना जा रहा है। हालांकि परिवार की ओर से इस संबंध में खुलकर कुछ नहीं कहा गया है। गंभीर हालत में युवक का जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें