पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के युवक ने पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाकर एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री 31 जुलाई को स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। जानकारी करने पर पुत्री के स्कूल न पहुंचने की बात सामने आई। इसके बाद परिजनों को पता चला कि क्षेत्र के ही एक युवक से पुत्री की अक्सर फोन पर बातचीत होती थी। पिता ने युवक पर पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने और गलत काम करने की आंशका जताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद