फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बीमारी से जूझ रहे युवक ने तालाब में कूदकर दी जान

विज्ञापन
गौंहनिया तालाब के किनारे लगी भीड़ । संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। आठ माह से कैंसर से जूझ रहे युवक ने शहर के गौहनिया चौराहा स्थित तालाब में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से लगभग दो घंटों के बाद युवक का शव तालाब से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

गौहानिया चौराहे के समीप स्थित तालाब में मंगलवार शाम चार बजे एक युवक तालाब के किनारे पहुंचा। उसने चप्पल उतारीं और कूद गया। उसको तालाब में कूदता देखकर पड़ोस के रहने वाले युवक ने शोर मचाते हुए डायल 112 को सूचना दी। इसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तालाब में तलाश शुरू कराई। बाद मे काफी मशक्कत के बाद उसका शव निकाल लिया गया। युवक की पहचान थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम चिड़ियादाह निवासी रिजवान (30) वर्ष पुत्र नन्हे के रूप में हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि रिजवान को पिछले आठ माह से गले का कैंसर था और उसका दिल्ली के अस्पताल में उपचार चल रहा था। मंगलवार सुबह ही वह कैंसर का ऑपरेशन कराने के बाद पीलीभीत वापस आया था।
परिजनों ने कहा कि कैंसर होने के कारण वह मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। संभवत: इसी से आहत होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

सुबह भी किया था आत्महत्या का प्रयास
युवक के पिता नन्हे ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे भी उसने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन समय रहते परिवार के लोग पहुंच गए थे। इसके बाद परिजन रेलवे लाइन से युवक को घर वापस ले आए थे। इसके बाद दोपहर किसी समय वह घर से निकल आया और तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक शादीशुदा था और उसके एक डेढ़ साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें