फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कमर के दर्द से परेशान युवक का हुआ सफल ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कूल्हे के असहनीय दर्द से परेशान युवक का मेडिकल कॉलेज की ऑर्थोपेडिक टीम ने सफल ऑपरेशन किया।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव बिठौरा कला निवासी 38 वर्षीय नरेश कुमार को पिछले छह माह से कूल्हे में दिक्कत थी। उन्होंने कई निजी अस्पतालों में अपना उपचार कराया, लेकिन वह सही नहीं हो सके। इसके बाद वह मेडिकल कॉलेज में अपना उपचार कराने पहुंचे। इसके बाद कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा के निर्देशन में मरीज की जांच कराई गई।
जांच में सामने आया कि युवक को नेकरोसिस नाम की बीमारी है। इस बीमारी में पीड़ित के कूल्हे का रक्तचाप समाप्त हो जाता है। हड्डी रोग के विशेषज्ञ प्रोफेसर डॉ. गोपाल तिवारी ने परीक्षण के बाद अपनी टीम के साथ मरीज का ऑपरेशन किया। जो करीब दो घंटे तक चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन करने वालों में प्रोफेसर डॉ. गोपाल तिवारी, डॉ. अंकुर अग्रवाल, डॉ. अक्षत पांडेय, डॉ. निरंजन विश्वास व निश्चेतक डॉ. अविरल पांडेय और डॉ शिवम जोशी शामिल रहे। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि युवक पूरी तरह स्वस्थ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें