फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो बना युवक ने दी जान: 'पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान...मौत के लिए यही जिम्मेदार', देखें Video

Wed, 29 Oct 2025 10:25 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बीसलपुर (पीलीभीत)

सार

वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। इसके जिम्मेदार पत्नी और ससुराली हैं।
विज्ञापन
वीडियो बनाकर युवक ने जान दी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अहिरवाड़ा में बुधवार की शाम एक युवक वीडियो वायरल करके फंदे से लटक गया। वायरल वीडियो में अपनी पत्नी और ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

विज्ञापन

कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि इस गांव निवासी निवासी अनिकेत मिश्रा (27) पुत्र रामलड़ैते मिश्रा ने बुधवार की शाम अपने कमरे में साड़ी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले अनिकेत ने वीडियो बनाकर वायरल की। इस वीडियो में युवक ने अपनी पत्नी और ससुरालियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन

वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी पत्नी और ससुरालियों के उत्पीड़न से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा है। इसके जिम्मेदार पत्नी और ससुराली हैं। कुछ देर बाद परिजन जब युवक के कमरे में गए तो फंदे से लटकता शव देखा। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें