फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मछली पकड़ते समय देवहा नदी में डूबा युवक, तलाश जारी

विज्ञापन
देवहा नदी मे युवक के डूबने की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर से सटे इलाके में देवहा नदी में मछली पकड़ते समय जहानाबाद क्षेत्र का एक युवक गहरे पानी में जाने से डूब गया। जानकारी पर परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की है। हालांकि देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम सियावाड़ी पट्टी निवासी आदित्य 28 पुत्र डालचंद गांव के ही राजू के साथ शहर से सटे इलाके में देवहा नदी पर मछली पकड़ने के लिए आया था। मछली पकड़ते समय अचानक आदित्य गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। साथी राजू ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन कुछ देर बाद वह दिखाई देना बंद हो गया।
इस पर राजू ने शोर शराबा किया और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। कुछ देर बाद परिजन और गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर जहानाबाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी जुटाने के बाद गोताखोरों की मदद से युवक को तलाश करना शुरू किया। थाना प्रभारी मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि युवक को तलाशने के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। आदित्य विवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें