फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मछली पकड़ते समय देवहा नदी में डूबा युवक, शव मिला

विज्ञापन
ग्राम जिरोनिया के निकट नदी किनारे पर लगी भीड़ व मौजूद पुलिस।संवाद
विज्ञापन
बरखेड़ा। दोस्तों के साथ देवहा नदी में मछली पकड़ने गया जिरोनिया निवासी युवक नदी के गहरे पानी में डूब गया। पता चला तो पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। सफलता न मिलने पर गोताखोरों की मदद ली गई। शनिवार शाम को उसका शव मिल गया।
विज्ञापन

बरखेड़ा के गांव जिरोनिया निवासी भगवत शरण (32) पुत्र सुंदरलाल शुक्रवार शाम करीब पांच बजे गांव के ही इतवारी लाल, नेवाराम और बाबूराम के साथ पास के गांव नवदिया शरीफगंज के निकट देवहा नदी में मछली पकड़ने के लिए गया था। सभी लोग नदी में मछली पकड़ने लगे। इस समय भगवत शरण गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। रात करीब नौ बजे साथियों ने गांव पहुंचकर युवक के परिजनों को जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण जमा हो गए। युवक की तलाश की। सूचना पर शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद युवक की नदी में तलाश शुरू कराई। गोताखोरों को भी बुलाया गया। देर शाम युवक का शव मिल गया। युवक के डूबने की जानकारी के बाद से उसकी पत्नी प्रीति बदहवास है। परिवार में उसकी दो वर्षीय पुत्री प्रज्ञा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें