फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बिलसंडा में वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। बिलसंडा क्षेत्र में सोमवार रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक घायल हो गया। सीएचसी पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव परेवा तुर्राह निवासी निरभान सिंह (26) पुत्र खंजन सिंह सोमवार को बाइक से क्षेत्र के गौहनिया गांव गया था। सोमवार देर रात वह बेहटा मार्ग से घर लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अन्य राहगीर जमा हो गए। जानकारी के बाद परिजन भी पहुंच गए।
इसके बाद घायल को बिलसंडा सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि मृतक के चाचा की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। मृतक के पिता की पूर्व में ही मौत हो चुकी है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें