फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बंदरों के हमले से घबराई महिला की छत से गिरकर मौत

Thu, 04 Sep 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया। मकान की छत पर बैठकर चाय पी रही महिला पर अचानक आए बंदरों ने हमला कर दिया। इससे घबराई महिला की छत से गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला हाजीपुरा में बृहस्पतिवार सुबह यह हादसा हुआ। मोहल्ला निवासी अकील अहमद की पत्नी जायदा बेगम (45) अपने मकान की छत पर बैठकर चाय नाश्ता कर रही थीं। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया, और महिला पर हमला कर दिया। हमले से घबराई महिला छत से नीचे गिर गई। परिवारजन तत्काल उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की चार संतानें हैं। जिनमें दो पुत्र और दो पुत्रियां शामिल हैं। पुत्रियों की शादी हो चुकी है। संवाद
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें