फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह भर बाद भी केंद्रों पर शुरू नहीं हुई धान खरीद

Wed, 07 Oct 2015 11:42 PM IST
पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 मंडी में धान की आवक शुरू हो गई। केंद्रों पर खरीद शुरू न होने से किसानों को औने-पौने दामों में धान की उपज की बिक्री करनी पड़  रही है। इससे किसानों में रोष है।
विज्ञापन

जिले में तहसील क्षेत्र खाद्यान्न उत्पादन में अग्रणी है। इसी के चलते जिले में खाद्यान्न खरीद का आधा लक्ष्य पूरनपुर क्षेत्र से ही पूरा होता है। इस बार धान खरीद को तहसील क्षेत्र में पचास धान खरीद केंद्र लगाए गए है। इसमें से सात खरीद केंद्र तहसील क्षेत्र में जोड़े गए 94 गांव में है। उक्त 94 गांव तो पूरनपुर में जोड़ दिए गए, लेकिन उक्त गांव मेें मंडी शुल्क आदि पुवायां तहसील वसूल रही है। वजह गांव पूरनपुर में जुड़ने के बाद उक्त गांव पुवायां मंडी समिति से संबद्ध है। पूरनपुर मंडी समिति परिसर में आरएफसी, एसएफसी और एनसीसीएफ का धान क्रय केंद्र स्वीकृत किया गया है। तहसील क्षेत्र के एक भी धान खरीद केंद्र पर धान की खरीद शुरू होना तो दूर अधिकांश धान खरीद केंद्र  तक नहीं लगाए गए है। मंडी समिति में स्वीकृत धान खरीद केंद्रों के बैनर लगाकर कांटे लगा दिए  गए है, लेकिन मंडी समिति के धान खरीद केद्रों पर भी खरीद शुरू नहीं हुई है। धान खरीद से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि मंडी में धान की आवक शुरू तो जरुर हुई है, लेकिन धान मानक के अनुरूप नहीं आ रहा है। मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार अवस्थी ने बताया कि धान की आवक नाममात्र की हो रही है। आवक बढने और मानक के अनुसार धान आने पर खरीद शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 94 गांव मंडी समिति से संबद्ध करने को कई बार पत्राचार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें