फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भैंसों के लिए कटिया डालने की इजाजत मांग बैठा ग्रामीण

Wed, 20 Aug 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पावर काॅरपोरेशन से जुड़ी एक अजीबोगरीब शिकायत ने अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया है। आईजीआरएस पोर्टल पर एक ग्रामीण ने पशुओं को मच्छर व गर्मी से बचाने के लिए कटिया डालकर बिजली चोरी करने की अनुमति मांगी है। इतना ही नहीं उसने इसके एवज में 200 रुपये प्रतिमाह देने का प्रस्ताव भी रखा है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

पूरनपुर तहसील क्षेत्र के दुधिया खुर्द गांव निवासी एक व्यक्ति ने 13 अगस्त को आईजीआरएस पोर्टल पर यह अनोखी शिकायत दर्ज कराई। उसने लिखा कि वह अपनी भैंसों को घर से कुछ दूरी पर बांधता है, जहां रात में मच्छर और दिन में मक्खियां उन्हें परेशान करती हैं। ऐसे में वह दो माह तक कटिया डालकर पंखा चलाना चाहता है और इसके लिए 200 रुपये प्रतिमाह देने को तैयार है। ग्रामीण ने यहां तक स्वीकार किया कि वह रात में चोरी की बिजली से पंखा चला रहा है और प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही दिन में भी बिजली का उपयोग करेगा। उसने कुल 400 रुपये लेकर दो माह तक भैंसों के लिए कटिया डालकर बिजली चलाने की अनुमति मांगी है। इस अनोखी शिकायत को देखकर पावर काॅरपोरेशन के अधिकारी भी असमंजस में हैं कि आखिर इसका क्या जवाब दिया जाए। फिलहाल यह शिकायत पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें