फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ना लदे ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Thu, 13 Feb 2025 01:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-हरिद्वार हाईवे किनारे जेएमबी तिराहे के पास खड़े ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


बरेली के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बल्ली निवासी चालक ओमप्रकाश ट्रक चलाते हैं। ट्रक भी बरेली का है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात वह जहानाबाद क्षेत्र के दमखोदा गन्ना खरीद सेंटर से गन्ना भरकर एलएच फैक्ट्री ले जा रहे थे। ट्रक पर परिचालक भी साथ था।
जेएमबी तिराहे के पास ट्रक हाईवे किनारे खड़ा था। इस दौरान ट्रक में आग लग गई। ट्रक में आग की लपटें उठने लगी। जिसे देख राहगीर मौके पर जमा हो गए। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा दमकल की टीम मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे तक मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि चालक और परिचालक केबिन में छोटे गैस सिलिंडर से खाना बना रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान सिलिंडर फटने से ट्रक में आग गई। चालक-परिचालक ने कूदकर जान बचाई। हालांकि, चालक ने पुलिस को आग लगने का कारण अज्ञात बताया। थाना प्रभारी मनोज मिश्रा ने बताया कि आग के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। खाना बनाते समय आग लगने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें