फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घरों में घुसकर बाघ ने दो पड़िया को मार डाला, ग्रामीणों में गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र के बाजार घाट और विनोबा नगर गांवों में एक बाघ ने दो घरों में घुसकर दो पड़िया (भैंस के बच्चे) को मार डाला। ग्रामीणों के शोर मचाने और पीछा करने पर बाघ शवों को छोड़कर नाले की ओर भाग गया। इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है।
विज्ञापन

यह घटना एक दिन पहले रविवार रात में हुई। पहले बाघ ने बाजार घाट के खुशहाल सिंह के घर में बंधी पड़िया को मारा और शव खींचने लगा, लेकिन आहट होने पर ग्रामीणों ने पीछा किया तो जानवर भाग खड़ा हुआ। कुछ देर बाद, विनोबा नगर के पूरनलाल के घर में घुसकर उसने दूसरी पड़िया को भी मार डाला और शव खींचने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने फिर शोर मचाया और पीछा किया, जिसके बाद बाघ शव छोड़कर गांव के समीप नाले की ओर चला गया।
ड्रोन कैमरे से की गई तलाश, नहीं मिला बाघ
गुस्साए ग्रामीणों ने नाले किनारे खड़ी घास-फूस में आग लगा दी। सूचना मिलने पर संपूर्णानगर रेंज की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पड़िया के शवों को दफन कराया। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि ड्रोन कैमरे से बाघ की तलाश की गई, लेकिन उसकी तस्वीर कैद नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने रेंजर से क्षेत्र में बाघ की लगातार चहलकदमी को देखते हुए उसे पकड़वाने की मांग की। वन विभाग ने बाजारघाट और सिद्धनगर के समीप बाघ की चहलकदमी पर दो कैमरे लगाए हैं। रेंजर ने आश्वासन दिया कि बाघ का ठिकाना मिलने और अनुमति मिलने पर उसे पकड़वाया जाएगा। उन्होंने आसपास के लोगों को सतर्क रहने की सलाह भी दी। संवाद
विज्ञापन


तेंदुए की नहीं हो रही चहल-कदमी
पूरनपुर। हजारा थाना क्षेत्र में बाघ के अलावा दो-तीन तेंदुओं की चहलकदमी पिछले कई दिनों से हो रही थी। तेंदुआ भी कई घरों में घुसकर पालतू पशुओं को निवाला बना चुका है। बीते 17 अप्रैल की शाम को नेहरूनगर-भुरजनिया मार्ग पर एक तेंदुआ का शव मिला था। तब से अन्य तेंदुआ नहीं दिख रहे हैं। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि तेंदुए का शव मिलने की घटना के बाद दूसरे तेंदुआ की चहल-कदमी की अभी तक सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें