फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बहाने से घर ले जाकर किया किशोरी से दुष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। दूसरे समुदाय के युवक ने कोतवाली के एक निवासी किशोरी को बहाने से अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। पुत्री के गुमसुम रहने पर मां ने पूछा तो दो दिन बाद घटना का पता चला। पुलिस ने महिला की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया कि 24 मार्च की रात करीब 10 बजे आरोपी सुभान खां उसकी 17 वर्षीय पुत्री को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया। आरोपी ने वहां पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। परिजन को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुत्री ने डर की वजह से दो दिनों तक इस मामले को छिपाए रखा। पुत्री के गुमसुम होने पर परिजनों ने बृहस्पतिवार को सुबह उससे कारण पूछा। उसके बाद पुत्री ने उन्हें घटना के बारे में बताया। परिजन, पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी दी। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें