फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अवैध कब्जा हटाने को दो विभागों के कर्मचारियों की टीम होगी गठित

Wed, 14 Oct 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बीसलपुर। तीन गांवों से लोक निर्माण विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने के लिए दो विभागों के कर्मचारियों की टीम गठित होगी।
लोक निर्माण विभाग गांव गौहनिया से गांव बेहटी तक जर्जर सड़क का पुनर्निर्माण कराएगा। विभागीय कर्मचारियों ने जब पुनर्निर्माण करने के संबंध में सड़क की माप-जोख की तो पता चला कि गांव गौहनिया, बेहटा और बेहटी में कई दबंगों ने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण किया है। अतिक्रमणकारियों से अतिक्रमण हटाने को कहा तो दबंग अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं हुए। कर्मचारियों ने विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने इस मामले में एसडीएम नागेंद्र पांडेय से सहयोग मांगा। एसडीएम और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में इस संबंध में चर्चा की। बाद में तय हुआ कि अतिक्रमण हटाने के लिए लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की कर्मचारियों के संयुक्त टीम बनाई जाएगी। इसके बाद अतिक्रमण हटवाया जाएगा। एसडीएम ने बताया जल्द अतिक्रमण हटवाकर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें