बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक युवती एक सप्ताह पूर्व अपने परिजनों को बिना बताए कहीं चली गई थी। युवती के पिता ने अगले दिन कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया कि कोई युवक उनकी पुत्री को बहला फुसलाकर कर ले गया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी। अपने मामले में रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होते ही युवती मंगलवार को सुबह कोतवाली स्वयं पंहुच गई थी। उस युवती को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। युवती ने स्वास्थ्य केंद्र में यह कहकर अपना मेडिकल परीक्षण कराने से मना कर दिया कि जब उसके साथ कुछ गलत हुआ ही नहीं तो मेडिकल परीक्षण किस बात का होगा। इसके बाद महिला पुलिस युवती को कोतवाली वापस ले गई। इस बाबत सीएचसी के अधीक्षक डॉ. आलमगीर ने बताया कि युवती ने मेडिकल परीक्षण करने के मामले में लिखित रूप से इनकार कर दिया था। संवाद