फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: फरीदपुर व दियोरिया मार्ग पर हुआ सर्वे, जल्द शुरू हो सकता है बसों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। बीसलपुर के फरीदपुर व दियोरिया मार्ग पर विभागीय अफसरों की ओर से सर्वे का काम पूरा हो चुका है। टीम की ओर से दी जाने वाली सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही इन दोनों मार्गों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा। इससे क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


तहसील बीसलपुर क्षेत्र के दियोरिया मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं है। इससे इस मार्ग पर जाने वाले यात्री ई-रिक्शा, टेंपो अन्य वाहनों से यात्रा कर तहसील मुख्यालय को पहुंच रहे हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों को परेशानी भी हो रही है। इसके साथ ही फरीदपुर मार्ग पर डिपो की बसों का संचालन न होने से इस मार्ग पर जाने वाले यात्री निजी बसों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को पहुंच रहे है।
इसको लेकर लंबे समय से क्षेत्रीय लोगों की ओर से बसों के संचालन को लेकर मांग होती रही है। क्षेत्रीय लोगों की मांग को देखते हुए परिवहन निगम की ओर से दोनों मार्गों पर सर्वे कराया गया है। अब सर्वे टीम जल्द ही अपनी जांच रिपोर्ट विभागीय अफसरों को भेजेगी। इसके बाद इन दोनों मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। एआरएम प्रांशु पाठक ने बताया कि विभागीय की ओर से समय-समय पर सर्वे कराया जाता है। इसके बाद जांच रिपोर्ट के बाद बसों का संचालन शुरू किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें