फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मेले में मिठाई के पैसे मांगने पर दुकानदार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। मेले में लगी दुकान से खरीदी गई मिठाई के रुपये मांगने पर सात से आठ लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। दुकान से खींचकर मेला क्षेत्र से बाहर ले जाकर डंडे से भी पीटा। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।
विज्ञापन


बरखेड़ा के वार्ड नंबर 10 निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसने अपने भाई देवेंद्र के साथ मेले में मिठाई की दुकान लगाई थी। 12 सितंबर की शाम छह बजे कस्बे का ही राधेश्याम सात से आठ लोगों के साथ दुकान पर आया और जलेबी खरीदकर खाने लगा। आरोप है कि रुपये मांगने पर उक्त लोग गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। इसके बाद मेले के बाहर खींच कर ले गए और डंडे से भी पीटा। शिकायत करने जाने पर रास्ते में रोककर फिर पिटाई की गई। मारपीट की वीडियो भी बनाया गया जो वायरल हो रहा है। थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें