पूरनपुर। किशोरी को बहला-फुसलाकर लेजाने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
किशोरी को बहला-फुसला कर दूसरे समुदाय का युवक ले गया। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी के पिता ने बताया कि वह एक फैक्टरी में काम करता था। युवक भी उसी फैक्टरी में नौकरी करता था। वहीं उसने मेलजोल बढ़ा लिया। 15 जुलाई को परिवार सहित गांव आ गया। 10 अगस्त को उसकी पुत्री को बहला फुसला कर ले गया। कोतवाल राजीव शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। संवाद