फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: भाकियू अराजनीतिक के कार्यकर्ता 22 अगस्त को चक्का जाम करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सीलिंग की जमीन के मामले में भाकियू जिलाध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज करने का मामला तूल पकड़ गया है। इसको लेकर मंडलध्यक्ष के निर्देश पर मंडल भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 22 अगस्त को चक्काजाम करेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव भी किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूूम हो कि दो दिन पहले माधोटांडा थाने में सीलिंग की जमीन को लेकर पट्टा कराने के नाम पर ग्रामीण से वसूली करने का मुकदमा जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के खिलाफ दर्ज किया गया था। इस मुकदमे को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उबाल है।
पूरे मामले को लेकर उच्च पदाधिकारियों को सूचित किया गया। मामले को लेकर मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह राठी ने 22 अगस्त को चक्का जाम का एलान किया है। कहा है कि मंडल के सभी जिलों से अध्यक्ष और पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता पीलीभीत पहुंचे। यहां पर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक की ओर से मुकदमा फर्जी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें