सीएमओ के साथ मीटिंग करती स्टेट रिव्यू टीम। स्त्रोत विभाग
- फोटो : Website
पीलीभीत। जिले में चार दिवसीय निरीक्षण पर रही मुरादाबाद मंडल की एसआरएम (स्टेट रिव्यू टीम) मंगलवार को आखिरी टीबी अस्पताल का निरीक्षण कर चारों दिनों की फीडबैक रिपोर्ट सीएमओ को देकर वापस लौट गई। इन चार दिनों में जिले के सातों ब्लॉक पर टीम ने प्रत्येक सीएचसी, पीएचसी व चिकित्सालयों का निरीक्षण किया। जहां-जहां टीम को खामियां, विभागीय कार्य में लापरवाही व स्वास्थ्य विभाग को खामियां मिली उसकी संयुक्त रिपोर्ट टीम शासन को भेजेगी। मंगलवार को सीएमओ डॉ.बीसीपंत की अध्यक्षता में स्टेट रिव्यू टीम ने चार दिनों में किए निरीक्षण की प्रतिक्रिया दी। इसी के साथ चार दिवस में मिली खामियों की रिपोर्ट स्टेट रिव्यू की टीम शासन को भेजेगी।