फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धर्म परिवर्तन कर युवती के साथ दुष्कर्म के मामले में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। दूसरे राज्य की युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। घर लाकर उसका भी धर्म परिवर्तन करा दिया। आरोपी के दो अन्य भाइयों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर जांच के बाद कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

युवती ने एसपी को पत्र देकर बताया था कि उसकी मां के ढाबे पर एक व्यक्ति रोजाना खाना खाने आता था। युवक ने अपना धर्म छिपाकर उससे दोस्ती कर ली। प्रेम प्रसंग के चलते आरोपी ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध भी बनाए। आरोप है कि नौ मई 2023 को पीलीभीत स्थित अपने घर लाया तो उसे युवक के सही धर्म और नाम का पता चला।
जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि युवक के दो अन्य भाइयों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसमें आरोपियों की मां का भी सहयोग रहा। 16 मई 2023 को एक धर्मगुरु को घर बुलाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह भी करा दिया गया। साथ ही उसका नाम भी बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे घर में नजरबंद कर दिया। कोतवाल नरेश त्यागी ने बताया कि इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें